जनपद सभापति नीलिमा चरण दास कोसले के नेतृत्व और विधायक की अनुशंसा तथा ग्राम पंचायत चरौदा के सहयोग से आज हाई स्कूल चरौदा के स्काउट-गाइड के बच्चों को विधानसभा सत्र की कार्यवाही दिखाने ले जाया गया।
विधानसभा के भीतर की कार्यवाही को अपनी आंखों से देखकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। लोकतंत्र की असली कार्यप्रणाली को नजदीक से समझते हुए विद्यार्थियों ने सवाल पूछे, नोट्स बनाए और अपने अनुभव भी साझा किए।
यह दौरा केवल एक भ्रमण नहीं, बल्कि लोकतंत्र की पाठशाला साबित हुआ, जहां बच्चों ने किताबों से निकलकर व्यवस्था को वास्तविक रूप में देखा और समझा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत चरौदा की सरपंच लोकेश्वरी लोकनाथ जायसवाल, जनभागीदारी शाला विकास समिति के अध्यक्ष भानसिंह ध्रुव, स्काउट प्रभारी सुश्री नेहा उपाध्याय तथा विद्यालय के स्काउट-गाइड के बच्चे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विद्यालय परिवार के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है, क्योंकि इससे बच्चों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अनूठा अवसर मिला।