जैजैपुर में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला कमेटी सक्ती की प्रथम बैठक संपन्न

TEKRAM KOSLE

February 3, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

जैजैपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला कमेटी सक्ती की प्रथम बैठक जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम कोटेतरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मा. रेशम कुर्रे जी ने की। उन्होंने ब्लॉक इकाई के चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों से राय मांगी। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक गांव से कम से कम तीन सदस्य ब्लॉक मतदाता होंगे तथा ग्राम कमेटी के लिए पांच सदस्य अनिवार्य होंगे। ये सदस्य युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं ब्लॉक कमेटी के लिए चुने जाएंगे।
इसके साथ ही समाज में खान-पान, लेन-देन एवं संस्कारों से जुड़े विषयों पर भी गंभीर चर्चा हुई। आजीवन सदस्यता को पूर्ण करने पर जोर दिया गया तथा आजीवन सदस्यों के लिए परिचय पत्र (आईडी कार्ड) बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
बैठक में प्रदेश कमेटी प्रतिनिधि मा. श्यामलाल सितारे जी, जिला अध्यक्ष मा. रेशम कुर्रे जी, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मा. सुशील भारद्वाज जी, युवा जिला अध्यक्ष भीष्मदेव भारती जी, जिला संरक्षक अशोक बघेल जी, जिला उपाध्यक्ष लकेश्वरी देवा लहरे जी, बंशीधर खांडे जी, जिला सचिव किर्तन टंडन जी, किरण लहरे जी, पुष्पांजली सोनवानी जी, नीरा मनहर जी, पुरुषोत्तम बघेल जी, भुनेश्वर आजाद जी, हरिशंकर जी, पुरुषोत्तम खुंटे जी, रमेश आजाद जी, गंगाराम लहरे जी, संतराम महिलांगे जी, सुरेश जी तथा जिला मीडिया प्रभारी अमिलाल घृतलहरे जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment