
पलारी।
नगर स्थित जिनियस हाइट्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में वर्ष 2026 का वार्षिक समारोह हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। नर्सरी से कक्षा तीसरी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संस्कार, सामाजिक चेतना और आत्मविश्वास का सुंदर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश साहू संघ की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, तहसील साहू समाज के अध्यक्ष श्री जगदीश साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री टोमन साहू, श्री उमाशंकर साहू, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्री पिन्टु वर्मा, श्री मनोज साहू, श्रीमती गीता देवी साहू, श्री खोमेश साहू, श्री श्याम सुंदर साहू एवं डॉ. जितेंद्र साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती साधना साहू ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि नन्हे बच्चों में दिखता आत्मविश्वास और संस्कार समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती भाग्यश्री साहू, श्री चंदन साहू एवं प्राचार्य श्रीमती राधा अग्रवाल ने अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
समापन अवसर पर बच्चों, शिक्षकों और अतिथियों में उत्साह देखा गया। बच्चों की मुस्कान और अभिभावकों की संतुष्टि ने समारोह को यादगार बना दिया।