पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बने थानसिंह निषाद, 

BHUPENDRA SINHA

February 26, 2026

छुरा/ गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मान. किरण सिंह देव जी, संगठन महामंत्री मान. पवन साय जी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  अशोक साहू जी की अनुमति और जिला संगठन प्रभारी  अमित चिमनानी जी एवं जिला अध्यक्ष  अनिल चन्द्राकर जी के सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभाचंद पात्र ने कार्यसमिति की घोषणा की। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत गरियाबंद जिले में थानसिंह निषाद को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

थानसिंह निषाद लंबे समय से पार्टी के सक्रिय एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में संगठन को सशक्त बनाने में निरंतर योगदान देते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं सामाजिक समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।  थानसिंह निषाद नगर पंचायत छुरा में सभापति भी रह चुके हैं।

जिला स्तर पर उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का कार्य करेगा। कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने थानसिंह निषाद को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की

जिला ब्यूरो

Share this content:

Leave a Comment