पलारी महाविद्यालय के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 7, 2026

पलारी। बृजलाल वर्मा महाविद्यालय, पलारी के छात्रों ने महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी से रायपुर स्थित उनके निवास में मुलाकात की। छात्रों ने शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से मंत्री जी के समक्ष रखा।

छात्रों द्वारा कक्षाओं की कमी, पुस्तकालय संसाधनों का अभाव, प्रयोगशालाओं की दयनीय स्थिति, नियमित प्राध्यापकों की नियुक्ति सहित अन्य मूलभूत समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी ने छात्रों की बातों को गंभीरता से सुना और सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

मंत्री जी ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि पलारी महाविद्यालय से संबंधित मांगों पर प्राथमिकता के साथ सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

मुलाकात के बाद छात्रों में संतोष और उम्मीद का माहौल देखने को मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि शासन स्तर पर की गई यह पहल आने वाले समय में महाविद्यालय की स्थिति को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment