बेमेतरा पुलिस की सख्त कार्रवाई, जुआ-सट्टा पर कसता शिकंजा साइबर सेल व थाना बेरला की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों पर की कार्रवाई

TEJASWI NATH SONI

December 31, 2025

बेमेतरा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (आईपीएस) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेल एवं थाना बेरला पुलिस की संयुक्त टीम ने जुआ-सट्टा के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बेरला क्षेत्र में जुआ-सट्टा खेलने की सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपी हरीश कुमार डेहरे (28 वर्ष), निवासी देवादा, थाना बेरला तथा सूरज सोनी, निवासी बेरला, जिला बेमेतरा के विरुद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹5,450 नगद, सट्टा-पट्टी एवं पेन जब्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा प्रकरण में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश भी लगातार की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, जुआ-सट्टा एवं आपराधिक कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बेमेतरा पुलिस की यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और समाज में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment