राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत की ओर कदम: कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग, मुख्य स्वास्थ्य सचिव से सकारात्मक चर्चा

TEKRAM KOSLE

December 30, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ, शासन का बजट बचेगा, भ्रष्टाचार पर लगेगी प्रभावी रोक)
रायपुर, विशेष संवाददाता |
छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी स्वास्थ्य राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कैशलेस चिकित्सा कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा चंद्राकार के नेतृत्व में मंत्रालय पहुँचकर मुख्य स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात कर राज्य कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की जोरदार मांग रखी।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मौजूदा चिकित्सा व्यवस्था से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं, कर्मचारियों की आवश्यकताओं तथा कैशलेस प्रणाली से मिलने वाले लाभों पर विस्तारपूर्वक, सकारात्मक और सार्थक चर्चा की। मुख्य स्वास्थ्य सचिव ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में ये प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे—
श्री राकेश सिंह – संयोजक
श्री पंकज राठौर – दुर्ग संभाग अध्यक्ष
श्री देवप्रसाद साहू – रायपुर संभाग अध्यक्ष
सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को समय पर बेहतर इलाज मिलेगा और उन्हें इलाज के दौरान भारी आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलेगी।
कैशलेस चिकित्सा से शासन को भी होगा बड़ा लाभ
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में कर्मचारियों को इलाज के बाद मेडिकल रिम्बर्समेंट कराना पड़ता है, जिसमें लंबे समय, जटिल प्रक्रियाओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं। कई मामलों में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की खबरें मीडिया में उजागर होती हैं, जबकि अनेक मामले सामने ही नहीं आ पाते।
यदि कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था लागू होती है तो—
शासन के मेडिकल रिम्बर्समेंट पर होने वाले बड़े बजट की बचत होगी
इलाज की प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित बनेगी
भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगेगी
लाखों कर्मचारियों को डायरेक्ट लाभ मिलेगा
प्रदेशभर में कर्मचारियों में जगी उम्मीद
प्रदेश अध्यक्ष उषा चंद्राकार ने कहा कि यह मांग केवल सुविधा नहीं बल्कि कर्मचारियों का अधिकार है। उन्होंने विश्वास जताया कि शासन शीघ्र इस दिशा में ठोस निर्णय लेगा और राज्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाएगा।
इस मुलाकात के बाद प्रदेशभर के कर्मचारियों में नए विश्वास और उम्मीद का संचार हुआ है।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment