रायपुर । 29 जनवरी समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ का त्रैवार्षिक निर्वाचन गुरुवार को संगठन के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन की पंजीयन कार्यकारिणी के सदस्यों ने बहुमत के आधार पर नए प्रदेश नेतृत्व का चयन किया।

त्रैवार्षिक निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रभारी डॉ. भावेश शुक्ला “पराशर” ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर निवासी श्रीमती प्रमिला तिवारी को परिषद् का प्रदेशाध्यक्ष, सिकोसा (जिला बालोद) निवासी पं. रामानुज तिवारी को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, पं. सजल तिवारी को प्रदेश सचिव तथा डौंडी लोहारा (जिला बालोद) निवासी पं. प्रेम शंकर शुक्ला को प्रदेश कोषाध्यक्ष के दायित्व के लिए चुना गया है।
इसके अतिरिक्त संगठनात्मक विस्तार और संचालन हेतु पं. शैलेन्द्र रिछारिया को प्रदेश संयोजक, आचार्य डॉ. राजेन्द्र कृष्ण पांडेय एवं पं. शंकर शरण त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, पं. विवेक दुबे एवं पं. श्रीकांत तिवारी को संयुक्त सचिव तथा श्रीमती सीमा दुबे एवं पं. राजेश धुलीराम जोशी को प्रदेश संगठन विस्तार का दायित्व सौंपा गया है।
निर्वाचन सम्पन्न होने के उपरांत सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ब्राह्मण समाज के उत्थान, सनातन धर्म के संरक्षण एवं राष्ट्रहित से जुड़े संगठनात्मक उद्देश्यों को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने की शपथ ली।
इस अवसर पर श्रीमती डाली तिवारी, श्रीमती स्वाति शर्मा, श्रीमती अनुसुइया झा, श्रीमती रमा दीवान, श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती शशि द्विवेदी, श्रीमती राही दुबे, श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती उमा शुक्ला, पं. उमाकांत तिवारी, पं. विजय पांडेय, पं. गौरव मिश्रा, पं. संजय शर्मा, पं. विवेक तिवारी, श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती अमिता तिवारी, श्रीमती अमिता मिश्रा, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती संध्या उपाध्याय, श्रीमती प्रीति तिवारी सहित प्रदेश भर से बड़ी संख्या में संगठन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।