“छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान 2026” से सम्मानित हुईं सती वर्मा

TEJASWI NATH SONI

March 20, 2026

नवसृजन मंच छत्तीसगढ़ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में मिली प्रतिष्ठित उपलब्धि

कसडोल/बलौदाबाजार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नवसृजन मंच छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में विकासखंड कसडोल की सती वर्मा को “छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए गर्व का विषय बताया।

सती वर्मा ने इस सम्मान के लिए नवसृजन मंच छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा एवं पद्मा शर्मा सहित समस्त टीम के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत गरिमामय, आत्मीय और स्नेहपूर्ण वातावरण में किया गया, जो सदैव स्मृति पटल पर अंकित रहेगा।

उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम का संचालन अत्यंत मनमोहक रहा तथा भोजन व्यवस्था भी उत्कृष्ट रही।

सती वर्मा ने पुनः नवसृजन मंच की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए सभी के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment