राजू साहू (हरिकांत) बने भाजपा कसडोल मंडल के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

TEJASWI NATH SONI

March 21, 2026

संगठन में सक्रिय भूमिका और सामाजिक सेवा को देखते हुए मिली जिम्मेदारी

कसडोल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन विस्तार के तहत कसडोल मंडल में राजू साहू (हरिकांत) को महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नियुक्ति से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

यह नियुक्ति पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं जिला अध्यक्ष के निर्देशन में सर्वसम्मति से की गई है।

राजू साहू इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री पद पर सक्रिय रूप से कार्य कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं सेवा भाव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। कोविड काल में भी उन्होंने जरूरतमंदों को उपचार और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सराहनीय योगदान दिया था।

हाल ही में वे तहसील साहू समाज के अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए हैं, जिससे उनके नेतृत्व क्षमता को और मजबूती मिली है।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने बधाई दी। इनमें आनंद यादव (जिला अध्यक्ष), कृष्णा अवस्थी (जिला महामंत्री), मेला राम साहू (जिला मंत्री) सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

नवनियुक्त महामंत्री राजू साहू को कसडोल एवं कटगी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment