रायगढ़ होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

February 11, 2026

रायगढ़।  10 फरवरी 2026 जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने होटल ट्रिनिटी स्थित सनराइज स्पा एंड सैलून में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में स्पा संचालक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में 9 फरवरी की शाम लगभग 7:30 बजे की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल की सातवीं मंजिल पर स्थित स्पा सेंटर में ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पाइंटर के जरिए की गई पुष्टि, फिर दी दबिश

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। पाइंटर से संकेत मिलते ही टीम ने होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाएं मिलीं। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी लेने पर आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

संचालक ने स्वीकारा अवैध गतिविधि

पूछताछ में स्पा संचालक विनयकांत बरगट (43 वर्ष), निवासी दुर्ग, ने ग्राहकों को आकर्षित करने और अवैध कमाई के उद्देश्य से लड़कियां उपलब्ध कराए जाने की बात स्वीकार की। होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह (48 वर्ष), निवासी रायगढ़, को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:

ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल नगदी ₹6,000 (पाइंटर द्वारा दी गई राशि)

स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेज

ग्राहकों का रजिस्टर वर्ष 2024 से किरायानामा आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में देह व्यापार, जुआ-सट्टा और अवैध शराब जैसे किसी भी अनैतिक कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment