पलारी पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं को किया गिरफ्तार

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 3, 2026

पलारी, 03 फरवरी 2026: थाना पलारी की पुलिस ने ग्राम मुडपार में छापेमारी कर दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर काम कर रहे समाधान सेल के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपियों के पास से ₹4000 मूल्य की 40 पाव देशी मसाला शराब और ₹1025 की बिक्री रकम बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में गनेशु राम गायकवाड़ (58) और सुमीत मनहरे (25), दोनों निवासी ग्राम मुडपार शामिल हैं। उनके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत या आपराधिक गतिविधि की सूचना *समाधान सेल* हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से दें।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment