बसना। युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार बसना विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार युवा कांग्रेस जिला महासमुंद अंतर्गत बसना विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
🟢 विधानसभा महासचिव नियुक्त

दीपक प्रधान, नरेश नेताम, भोजराम पटेल, जमोहन ठाकुर, खेले कुमार यादव, शिव नायक, तोषण कुमार साहू, सुनील भोई, सुधीर भोई, संजीव पटेल, अभिषेक बांक, पुसन साव, मनीष नायक को विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
🟢 विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त

गोविंद चौधरी, अक्षय प्रधान, सुरेश पटेल, प्रशांत पंडा, नवनीत निषाद, साजिद खान, खीरोषांत कुमार, टिकेलाल पटेल, अर्जुन अग्रवाल, मनोज गेहवाल को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है।
🟢 विधानसभा सचिव नियुक्त
शिवम बारिक, उमाशंकर प्रजापति पांडे, धीरज सिन्हा, जनक ठाकुर, ओम सिन्हा, सुनील कुमार बारिक, संजय ठाकुर, श्रवण शर्मा, मनोहर बारिहा, शंकर ठाकुर, दीपक श्रीवास, अशोक धृतलहरे को विधानसभा सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि युवा कांग्रेस सदैव युवाओं को नेतृत्व प्रदान करने वाला संगठन रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी पदाधिकारी कांग्रेस की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन द्वारा दिया गया पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है। सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे निस्वार्थ भाव से क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों और युवाओं को संगठन से जोड़ने के कार्य में सक्रिय योगदान दें।
बसना विधानसभा में संगठनात्मक विस्तार को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।