सोनाखान कॉलेज में नशामुक्ति एवं शपथ दिवस का आयोजन

SARJU PRASAD SAHU

January 30, 2026

सोनाखान। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनाखान में नशामुक्ति एवं शपथ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ ने नशा मुक्ति हेतु संकल्प लेते हुए शपथ पत्र में स्वहस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रा भूमिका लक्ष्मी देविका का पोस्टर विशेष रूप से सराहनीय रहा, जिसमें सिगरेट, तंबाकू, गुटखा एवं शराब जैसे नशीले पदार्थों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति में यशोदा ठाकुर, हिना साहू, सोहन, प्रीति, ललिता सहित अन्य विद्यार्थियों ने भावनात्मक एवं जागरूकता से भरपूर अभिनय कर नशे से होने वाली सामाजिक व शारीरिक हानियों को उजागर किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ ने नाम-पता भरकर नशामुक्ति का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्था प्रमुख प्राचार्य श्री रूपचंद जोशी, सहायक प्राध्यापक श्री निर्वेश कुमार दीक्षित, कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार, प्राणी शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. दीनदयाल जायसवाल, डॉ. शांति कुमार, श्री ज्वाला साहू, पुरुषोत्तम साहू, युगल किशोर, रामेश्वर देवांगन सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ, नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment