झेरिया यादव समाज के प्रदेशस्तरीय चुनाव में नरेंद्र यादव ने उपाध्यक्ष पद हेतु किया नामांकन

TEJASWI NATH SONI

March 24, 2026

रिपोर्टर: कुंजराम यादव, बसना

बसना/महासमुंद। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेशस्तरीय चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बेमेतरा के गणेश गौसेवक के नेतृत्व में महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक निवासी नरेंद्र यादव ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

नरेंद्र यादव के नामांकन के बाद समाज के सदस्यों के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए समाज के संगठन, शिक्षा और जागरूकता जैसे मुद्दों पर कार्य करते आ रहे हैं।

समर्थकों का कहना है कि नरेंद्र यादव के अनुभव और सक्रियता से समाज को नई दिशा मिल सकती है तथा संगठन को मजबूती मिलेगी।

चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन के बाद अब जांच और मतदान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रदेशभर से समाज के प्रतिनिधि इसमें भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस चुनाव में अन्य प्रत्याशियों के मैदान में उतरने की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे मुकाबला रोचक होने के आसार हैं।

समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है, ताकि संगठन की एकता और मजबूती बनी रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment