मेहता नगर में युवक की हत्या का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

February 12, 2026

थाना भाटापारा शहर पुलिस ने मेहता नगर बस्ती में युवक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिपोर्ट के महज 8 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। हत्या की यह वारदात शराब पिलाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी 2026 की सुबह मेहता नगर में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान सोनू गायकवाड, निवासी ग्राम पेंडरी-भटभेरा (थाना सुहेला), वर्तमान निवासी मेहता नगर, के रूप में की। मृतक पिछले छह माह से मेहता नगर में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार वजनी हथियार से गर्दन पर वार कर युवक की हत्या की गई है। मामले में थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर आसपास के लोगों एवं मृतक के परिचितों से पूछताछ की। जांच के आधार पर आरोपी लक्की भारद्वाज (20 वर्ष), निवासी मेहता नगर भाटापारा को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि घटना के दिन शराब पिलाने की बात को लेकर मृतक से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आवेश में आकर आरोपी ने लोहे के टंगिया से गर्दन पर प्राणघातक वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने टंगिया को टेउराम कॉलोनी के पीछे झाड़ियों में छिपा दिया और फरार हो गया था।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment