अवैध महुआ शराब पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 247 लीटर शराब जब्त
महासमुंद, जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त की है। थाना महासमुंद क्षेत्र के ग्राम बनसिवनी एवं कमार डेरा में की गई छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली।
कार्रवाई में पुलिस ने 247 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की तथा मौके से 600 किलोग्राम महुआ लाहन पास को नष्ट किया, जिससे लगभग 1800 लीटर महुआ शराब तैयार की जा सकती थी। इसके अलावा अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन एवं अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।
पुलिस ने इस मामले में कुल 07 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। महासमुंद पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।