
रिपोर्टर टेकराम कोसले
जिले में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए गरियाबंद पुलिस ने दोहरी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी और अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। थाना देवभोग पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और मुखबिर सूचना के आधार पर 19 एवं 20 मार्च 2026 को अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
🐄 पशु क्रूरता प्रकरण (19 मार्च 2026)
थाना देवभोग क्षेत्र के ग्राम कुहकुहकला स्थित तेल नदी पुलिया के पास पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 नग गाय-बैल (कृषक पशु) बरामद किए।
जांच में सामने आया कि इन पशुओं को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते हुए बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किया जा रहा था।
बरामद पशुओं की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,10,000/- आंकी गई है।
🍶 आबकारी एक्ट प्रकरण (20 मार्च 2026)
ग्राम चिचिया हाई स्कूल के पीछे तालाब के पास पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में कुल 30 बल्क लीटर ओडिशा प्रांत की महुआ शराब एवं देशी कच्ची महुआ शराब जब्त की।
👮♂️ गिरफ्तार आरोपी
फूलचंद निधि (50 वर्ष), ग्राम कदलीमुडा
बीपी सिंह बीसी (40 वर्ष), ग्राम उपरपिटा
रुधनाथ बीसी (19 वर्ष), ग्राम उपरपिटा
इंदर सिंह ध्रुव (45 वर्ष), ग्राम चिचिया
(एक अन्य आरोपी भी कार्रवाई में शामिल)
📦 जप्त समाग्री
21 नग गाय-बैल (कृषक पशु)
30 बल्क लीटर महुआ शराब
प्लास्टिक जरीकेन
कुल अनुमानित कीमत: ₹1,13,000/-
दोनों मामलों में पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
👉 पुलिस का कहना है कि जिले में पशु तस्करी, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।