वनांचल में गूंजा कबड्डी का उत्साह: विधायक ने किया भव्य प्रतियोगिता का शुभारंभ
वनांचल क्षेत्र के ग्राम कोसमसरा(ब) में खेल और खिलाड़ियों के उत्साह का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ आयोजित क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन स्थानीय विधायक द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्राम कोसमसरा(ब) जैसे वनांचल खेल के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। वनांचल की माटी में छिपी प्रतिभाएं आज राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।”
ग्राम कोसमसरा (ब)वर्तमान में वनांचल क्षेत्र में खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में उभर रहा है। ग्रामीणों और खेल समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए अतिथियों ने कहा कि यहाँ के युवाओं का खेलों के प्रति समर्पण यह दर्शाता है कि सुविधाओं के अभाव के बावजूद जज्बा हो तो ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।
समारोह के बाद विधायक ने स्वयं मैदान पर उतरकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उद्घाटन मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें खिलाड़ियों के कौशल को देखकर दर्शकों ने तालियों से पूरा मैदान गूँज उठा।
इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। विशेषकर खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी अत्यंत सराहनीय है। सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ तथा अपना युवा क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई विधायक महोदया द्वारा दिया गया।
ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक स्वागत के साथ खेल उत्सव का आगाज।इस अवसर पर सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री युधिष्ठिर नायक जी, श्री मोहित चौधरी जी, श्री नंदकुमार डड़सेना जी, श्री डिगेश यादव जी, श्री रामा डड़सेना जी, श्री जानमोहम्मद ख़ान जी, श्री गंगाराम दीवान जी, श्रीमती फूलबाई दीवान जी, ग्राम सरपंच श्रीमती राजकुमारी दीवान जी, उपसरपंच श्रीमती गिरजा बाई जी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा कोसमसरा (ब) खेल के रंग में रंगा नजर आ रहा है