कसडोल, 30 मार्च 2026। कसडोल क्षेत्र के दर्रा मार्ग पर सोमवार सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। लवन निवासी हरीश टंडन (पिता गंगा राम टंडन) प्रतिदिन की तरह सुबह जिम के लिए कसडोल आए थे और करीब 8:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे।
वापसी के दौरान दर्रा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को संभाला और बिना देरी किए प्राथमिक उपचार दिलाया। स्थिति नाजुक देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सूत्रों के अनुसार युवक की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।