एसआईआर के तहत दावा–आपत्तियों की सुनवाई प्रारंभ, निर्धारित प्रपत्रों पर ही होगी कार्यवाही

SARJU PRASAD SAHU

January 5, 2026

बलौदाबाजार। 5 जनवरी 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्राप्त मतदाता सूची संबंधी दावे और आपत्तियों पर सुनवाई शुरू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया ईआरओ (निर्वाचन पंजीयन अधिकारी) और एईआरओ (सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी) द्वारा संचालित की जा रही है।

दावे-आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान प्रतिदिन शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

प्रक्रिया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:

  मान्य प्रपत्र: केवल निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्रों में प्राप्त दावा-आपत्तियों पर ही कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक दलों की भूमिका: प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में राजनीतिक दल अपने बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) के माध्यम से दावे-आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रमुख फॉर्म: सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 स्वीकार किए जा रहे हैं।

यह सुनवाई प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और व्यापक बनाने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे और सूची में किसी प्रकार की अनियमितता न हो

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment