प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ इकाई का गठन सम्पन्न I

MOTI LAL

March 31, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़): प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला इकाई का गठन 29 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय सारंगढ़ स्थित केशरवानी धर्मशाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला एवं तीनों विकासखंड—बिलाईगढ़, सारंगढ़ और बरमकेला—के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिले में सतनामी समाज की आबादी लगभग तीन लाख बताई जाती है। जिला गठन के बाद से अब तक जिला इकाई का गठन नहीं हो पाने के कारण सामाजिक गतिविधियों के संचालन में कठिनाइयाँ आ रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात बैठक में जिला इकाई के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सभी पदों पर मनोनयन पद्धति से चयन किया गया।

मुख्य जिला इकाई (पदाधिकारी)

  • जिला अध्यक्ष: गिरवर निराला (बिलाईगढ़)
  • उपाध्यक्ष: जीवनलाल रातें (सारंगढ़), विजय कुमार भारती (बरमकेला), अमरनाथ खटकर (सरसीवा)
  • महिला उपाध्यक्ष: रजनी बघेल (पेंड्रावन)
  • सचिव: लक्ष्मण जोल्हे (भटगांव)
  • सह सचिव: किशोर निराला (भटगांव)
  • कोषाध्यक्ष: सुखीराम नौरंगे (बरमकेला)
  • प्रवक्ता: मुद्रिका कुमार राय (सरसीवा)
  • संयोजक: सुबरन निराला
  • मीडिया प्रभारी: धनीराम निराला (भटगांव)

महिला प्रकोष्ठ

  • जिला अध्यक्ष: मंजुलता आनंद (सारंगढ़)
  • उपाध्यक्ष: भुनेश्वरी बंजारे (बिलाईगढ़), कमला निराला (सारंगढ़), माहेश्वरी भारद्वाज (बिलाईगढ़)
  • सचिव: ऊषा नवरतन (बिलाईगढ़)

युवा प्रकोष्ठ

  • जिला अध्यक्ष: ओंकार मल्होत्रा (सारंगढ़)
  • उपाध्यक्ष: रेशम अजय (सरसीवा)
  • सचिव: देव किशन जांगड़े
  • प्रवक्ता: गोसाई भारद्वाज (बिलाईगढ़)

बताया गया कि कुछ पद अभी रिक्त हैं, जिन्हें संतुलन बनाते हुए आगामी दो सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे, जिनमें मोहन बंजारे (प्रदेश महासचिव), प्रदीप श्रृंगी (युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष), दिनेश लाल जांगड़े (प्रदेश उपाध्यक्ष), हरिदास भारद्वाज (पूर्व मंत्री), रामेश्वर प्रसाद खटकर (पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर समाज के सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment