
रिपोर्टर टेकराम कोसले
नरधा। आदर्श युवा शिक्षण समिति द्वारा संचालित महंत लाल दास उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरधा में आज दिनांक 3 फरवरी 2026 को कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने भावपूर्ण वातावरण में विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालक समिति अध्यक्ष श्री संतुराम पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गुलशन कुमार चंद्रा एवं श्री प्रभाकर पटेल (चंद्रा एकेडमी, बिलासपुर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख श्री पुरुषोत्तम लाल पटेल ने की।
समारोह में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके शैक्षणिक एवं नैतिक विकास की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्याम लाल नवरत्न, गणेश राम पटेल, यशवंत महिलांगे, ईश्वर लाल सोनवानी, अंजोर दास घृतलहरे, विनोद कैवर्त्य, हीरालाल प्रधान, श्यामलाल साहू, शिव देवांगन, सियाराम पटेल, जयकिशन साहू, दिनेश कुमार जायसवाल, बसंत कुमार कोसले, नीरेंद्र देवांगन, हेमलाल मिरी, डोमेन्द्र साहू सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
वहीं शिक्षिकाओं में आशा देवांगन, दयाश्वरी साहू, नंदनी कर्ष, नागेश्वरी साहू, भूमिका भारती, प्रतिभा कुमारी यादव, प्रभा खूटे एवं सुषमा साहू ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान किया।
विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में सफलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।