22 मार्च को होगा सर्व यादव समाज जिलाध्यक्ष का चुनाव, बैठक में जुटे सैकड़ों समाजजन

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 15, 2026


बलौदाबाजार। जिले में सर्व यादव समाज के नए जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में रविवार को यादव भवन बलौदाबाजार में जिलेभर के यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के छाया चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रांताध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि हाल ही में वर्चुअल बैठक के माध्यम से पूरे प्रदेश में नए जिलाध्यक्षों के निर्वाचन का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 22 मार्च को जिलाध्यक्ष का निर्वाचन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल चुनाव नहीं बल्कि समाज की एकता और संगठन की ताकत का भी परिचय होगा।

जिलाध्यक्ष शिवराम यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए बीते एक वर्ष के दौरान समाज द्वारा किए गए कार्यक्रमों और गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा रखा। उन्होंने समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का सहयोग के लिए आभार जताया।

वहीं युवा जिलाध्यक्ष उमेश यदु ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने जल्द ही युवाओं का बड़ा सम्मेलन आयोजित करने की बात भी कही।

महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा यादव ने महिलाओं को समाज के कार्यों में आगे आने और अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

बैठक का संचालन सर्व युवा यादव समाज के प्रदेश महामंत्री लोकेश यदु ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कार्यकारी जिलाध्यक्ष बोधन यादव ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष हरीश यादव, बलौदाबाजार ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश्वर यादव, भाटापारा ब्लॉक अध्यक्ष भीखम यादव, सुखदेव यदु, दिनेश यादव, रितेश यादव, राजेंद्र यदु, खोरबाहरा यादव, मोहन यादव, आजूराम यादव, हरिकीर्तन यादव, भूमेश धेनुसेवक, संजय यादव, दुर्गेश यादव, रामकुमार यादव, ईश्वरी यादव, अरुण यादव, कुसुम यादव, सुमन यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

बताया जा रहा है कि 22 मार्च को होने वाले इस चुनाव में जिलेभर से करीब 200 यादव समाज के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment