खैरागढ़-छुईखदान-गंडई । उत्कृष्ट सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को गंडई के वार्ड क्रमांक 5 स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुई।
समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जिलाध्यक्ष श्रीमती डाली तिवारी एवं जिला प्रभारी श्रीमती उमा चौबे ने बैठक के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के स्थानीय ब्राह्मण समाज में सैद्धांतिक एवं उद्देश्यात्मक रुप से एकरूपता लाने के लिये इस बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक की शुरुआत में उपस्थित सभी सामाजिक स्वजनों द्वारा दीपक प्रज्वलित कर भगवान परशुराम का पंचोपचार पूजन किया गया. इस अवसर पर गंडई ब्राह्मण समाज की माताओं एवं बहनों ने रायपुर से आये समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
बैठक में गंडई परिक्षेत्र ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं.गोपाल प्रसाद तिवारी, समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष डा.भावेश शुक्ला “पराशर”, प्रदेश संयोजक पं.रामानुज तिवारी, मातृशक्ति परिषद् प्रांत प्रमुख श्रीमती प्रमिला तिवारी, मातृशक्ति परिषद् जिलाध्यक्ष श्रीमती डाली तिवारी, प्रभारी श्रीमती उमा चौबे, दुर्ग संभाग मिडिया प्रभारी श्रीमती नूपुर तिवारी सहित पं.गौकरण शर्मा, पं.कमलेश दुबे ने संबंधित किया. सभी वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट करते हुए ब्राह्मण समाज हित एवं सनातन धर्म संरक्षण के लिये सैद्धांतिक एवं वैचारिक रूप से एक होने पर जोर दिया. इसके साथ ही संगठनात्मक रूप से होने वाले सभी सामाजिक कार्यों में आपसी सहमति एवं सहयोग करने का आव्हान किया. बैठक का संचालन पं.रमेश कुमार शर्मा जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती सीमा दुबे, श्रीमती भारती शर्मा, श्रीमती संध्या उपाध्याय, श्रीमती प्रीति तिवारी, पं.श्रीकांत तिवारी, श्रीमती अंजू पांडेय, श्रीमती राखी तिवारी, श्रीमती आरती तिवारी, श्रीमती मृदुला त्रिपाठी, श्रीमती रूपा उपाध्याय, श्रीमती स्वाति शर्मा, श्रीमती शैल शर्मा, श्रीमती अंजू तिवारी, श्रीमती मीना तिवारी, श्याम तिवारी श्रीमती गायत्री तिवारी, श्रीमती रेणु त्रिपाठी रेणु त्रिपाठी, श्रीमती अर्चना दुबे, श्रीमती विमला शर्मा, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती शैल त्रिपाठी, श्रीमती रागिनी तिवारी, श्रीमती गीता शर्मा, श्रीमती संगीता तिवारी, पं.राकेश तिवारी, श्रीमती रानी तिवारी, पं.संगीत चौबे, श्रीमती टिकेश्वरी शर्मा, पं.नारायण शर्मा, पं.चंद्रमणि चौबे, पं.घनश्याम तिवारी, पं.धन्नू प्रसाद तिवारी, पं.नारद प्रसाद पांडेय, पं. साकेत दुबे, पं. त्रिपुरारी दुबे, पं.बालमुकुंद महराज, पं. ओमकार तिवारी, शैल शर्मा, पं. अमित शर्मा, पं. राजेंद्र तिवारी, पं. गिरीश प्रसाद शर्मा सहित अधिकांश सामाजिक स्वजन उपस्थित थे।