जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस व भारत स्काउट गाइड कैडेट के संयुक्त तत्वाधान में यातायात जागरूकता पाम्पलेट वितरण।

MOTI LAL

January 8, 2025

बलौदा बाजार। जिला बलौदाबाजार – भाटापारा में 35वां सड़क सुरक्षा माह 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत जिले में दिनांक 04.01.2025 से 31.01.2025 तक सड़क सुरक्षा माह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 08.01.2025 को सड़क सुरक्षा माह के पांचवे दिन बलौदाबाजार एवं भाटापारा में स्काउट गाइड कैडेटों के माध्यम से यातायात जागरूकता पाम्पलेट का वितरण किया गया। पाम्पलेट वितरण का उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना एवं अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। यातायात पुलिस के साथ स्काउट गाइड कैडेट द्वारा पाम्पलेट वितरण करते हुए सड़क मार्ग में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस की अपील सुरक्षित एवं सुगम परिवहन के लिए यातायात नियमों का सदैव पालन आवश्यक है ।

जिसमें विशेष शराब पीकर वाहन न चलाना, हेलमेट बैगर ड्राइव न करना, बाइक में दो से अधिक सवारी न बैठना, बिना लाइसेंस के गाड़ी न चलना, नाबालिग बच्चों को गाड़ी न चलाना, कार में सीट बेल्ट का उपयोग करना, ट्रैफिक नियमों के पालन करना। आमजनों द्वारा अनुशासित होकर वाहन चालन किया जाएगा, जिले में सुरक्षित परिवहन के लिए आमजनों का भी परस्पर सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस व भारत स्काउट गाइड कैडेट के संयुक्त तत्वाधान में यातायात जागरूकता पाम्पलेट वितरण।”

Leave a Comment