भाजपा प्रदेश संगठन में धीरज मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी, आर्थिक प्रकोष्ठ में बने प्रदेश सदस्य

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 23, 2026

बलौदाबाजार-भाटापारा भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत एक अहम नियुक्ति करते हुए पलारी (बलौदाबाजार-भाटापारा) के वरिष्ठ कार्यकर्ता धीरज मिश्रा को प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ में प्रदेश सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश संगठन की ओर से उनकी सक्रियता, निष्ठा और लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित कार्य को देखते हुए की गई है।

जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल तथा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चन्द्राकर की अनुशंसा पर संपन्न हुई।

धीरज मिश्रा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। इससे पूर्व वे बलौदाबाजार-भाटापारा जिला आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी कर्मठता और सतत सक्रियता को देखते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का दायित्व भी उन्हें सौंपा गया है।

नियुक्ति के पश्चात धीरज मिश्रा ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संयोजक शिव चन्द्राकर, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े, जिलाध्यक्ष आनंद यादव सहित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

धीरज मिश्रा ने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस नए दायित्व का पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश में आर्थिक प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment