कलेक्टर ने दिव्यांग बालिका को प्रदान की व्हीलचेयर, रोजमर्रा के कार्यों में मिलेगी नई सहूलियत

TEJASWI NATH SONI

December 19, 2025

बलौदाबाजार, 19 दिसम्बर 2025/

समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने दिव्यांग बालिका को व्हीलचेयर प्रदान की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि सहायक उपकरणों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा प्राप्त करने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलता है। जिला प्रशासन का यह संकल्प है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन सहायता से वंचित न रहे और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम खपरी (सिल्वा) निवासी बचपन से दिव्यांग धनवंतिन मानिकपुरी, पिता अमर दास को व्हीलचेयर मिलने से उनके जीवन में आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगी है। व्हीलचेयर से अब उन्हें दैनिक कार्यों, शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सहूलियत मिलेगी।

 

सहायक उपकरण प्राप्त करते समय बालिका के चेहरे पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी। परिजनों ने बताया कि इस सहयोग से उनकी बेटी की पढ़ाई और रोजमर्रा के कार्यों में काफी सुविधा होगी, जिससे उसका भविष्य अधिक सुरक्षित और सशक्त बनेगा। उन्होंने जिला प्रशासन एवं कलेक्टर श्री दीपक सोनी के प्रति आभार व्यक्त किया।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment