कलेक्टर जनदर्शन बना सहारा: दिव्यांग ओमप्रकाश को मिला मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

TEJASWI NATH SONI

December 25, 2025

बलौदाबाजार, 25 दिसंबर 2025/ कलेक्टर जनदर्शन आम नागरिकों के लिए राहत और समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने दिव्यांग ओमप्रकाश की समस्या को गंभीरता से लिया और समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान कराई।

लवन निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश यादव, पिता भरत यादव, शारीरिक दिव्यांगता के कारण दैनिक कार्यों के लिए लंबे समय से दूसरों पर निर्भर थे। आवागमन में कठिनाइयों के चलते उनका आत्मविश्वास भी प्रभावित हो रहा था। कलेक्टर जनदर्शन में अपनी समस्या रखते ही जिला प्रशासन ने त्वरित पहल की और कुछ ही दिनों में बैटरी चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने के बाद ओमप्रकाश ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले उन्हें कहीं भी जाने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब वे स्वयं अपने कार्य कर सकेंगे और आत्मनिर्भर जीवन जी पाएंगे। उन्होंने जिला प्रशासन और कलेक्टर श्री सोनी के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला प्रशासन का यह कदम दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे न केवल उनकी गतिशीलता बढ़ती है बल्कि सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर भी मिलता है।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment