साधु-संतों के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने फूंका भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव का पुतला

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

December 29, 2025


पलारी।
साधु-संतों के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल पलारी द्वारा रविवार को साईं मंदिर चौक के पास प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का पुतला दहन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भोला वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि भारत साधु-संतों की परंपरा वाला देश है, जहां सभी जाति और धर्म के लोग आपसी सौहार्द के साथ रहते हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा साधु-संतों के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है, जिसे भाजयुमो किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी समाज में गलत संदेश देती है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री संतोष वर्मा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सनकुमार साहू, भाजपा नेता तुका वर्मा, भाजयुमो नेता लोकेश यदु, गौतम यादव, योगेश वर्मा, हितेश साहू, जितेंद्र देवांगन, प्रमोद देवांगन, भूमेश धेनुसेवक, चुनेश सेन, ऋषभ चौबे, परमेश्वर साहू, विकास साहू, चेतन देवांगन, लिमेश वर्मा, मोहना धीवर, अजय देवांगन सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजयुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की बयानबाजी दोहराई गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment