आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में 8.10 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

TEKRAM KOSLE

January 13, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

रायपुर समाचार | 13 जनवरी 2026
रायपुर जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग रायपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.10 बल्क लीटर अवैध देशी एवं विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के नेतृत्व में की गई।
वार्ड 15 नेवरा में आबकारी विभाग की छापेमारी
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने वार्ड क्रमांक 15, सुभाष वार्ड नेवरा, थाना तिल्दा क्षेत्र में रहने वाले आरोपी
सूरज कुमार चौहान (पिता तिलकराम चौहान) के निवास पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से संग्रहित कुल 8.10 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई।
जब्त मदिरा का विवरण
आबकारी विभाग द्वारा मौके से निम्नलिखित अवैध शराब जब्त की गई —
35 पाव देशी मदिरा मसाला “शोले”
10 पाव विदेशी मदिरा “जम्मू स्पेशल व्हिस्की”
सभी मदिरा बिना वैध दस्तावेज के अवैध रूप से संग्रहित की गई थी।
आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज, गिरफ्तार
मामले में आरोपी सूरज कुमार चौहान के विरुद्ध
छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।
आबकारी विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध शराब कारोबार पर सख्ती जारी
आबकारी विभाग रायपुर द्वारा जिले में अवैध मदिरा के उत्पादन, परिवहन एवं बिक्री पर निरंतर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment