
रिपोर्टर टेकराम कोसले
कोरबा । हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष पूर्णिमा शोभा सिंह जगत ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि 33 कोटि देवी-देवताओं के पावन आशीर्वाद एवं सनातन संस्कृति की दिव्य परंपरा के साथ यह नववर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व हर घर में खुशहाली, सकारात्मक ऊर्जा और नई आशा का संचार करे।
अध्यक्ष जगत ने कहा कि हिन्दू नववर्ष का यह शुभारंभ हमें अपने संस्कारों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने और आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। वहीं चैत्र नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और आत्मशक्ति का प्रतीक है, जो हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुखद, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि यह नववर्ष सभी के जीवन में नई उम्मीदों की किरण लेकर आए और हर परिवार खुशहाल रहे।