बलौदाबाजार। 29 दिसम्बर 2025: जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया को गति देने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कलेक्टर दीपक सोनी ने कड़े रुख अपनाए हैं। सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान उठाव में देरी करने वाले राइस मिलर्स के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जाए।
लापरवाह मिलर्स पर गिरेगी गाज
कलेक्टर दीपक सोनी ने खाद्य, सहकारिता और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मिलर्स को डिलीवरी ऑर्डर (DO) जारी हुए 10 से 12 दिन बीत चुके हैं और उन्होंने अब तक धान का उठाव नहीं किया है, उनके स्टॉक की जांच कर ‘ओवर राइट’ की कार्यवाही की जाए।
बैठक के मुख्य बिंदु:
* भौतिक सत्यापन: थोक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पुनः फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू करने के निर्देश।
* निगरानी: मिलर्स की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और संयुक्त टीम द्वारा चेक पोस्ट पर सतत निगरानी।
* अवैध धान: जिले में अवैध धान की आवक रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।
धान खरीदी के अब तक के आंकड़े
जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार:
विवरण आंकड़े
कुल उपार्जन केंद्र 166 ।लाभान्वित किसान 76,805 कुल धान खरीदी | 3,60,887 मीट्रिक टन रकबा समर्पण 1,058 हेक्टेयर (50,676 किसान)
उठाव में तेजी लाने के निर्देश
कलेक्टर ने कहा कि जिन समितियों में अभी तक धान का उठाव शुरू नहीं हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर डीओ जारी कर परिवहन शुरू कराया जाए। जिले के 165 केंद्रों में वर्तमान में डीओ के विरुद्ध उठाव की प्रक्रिया जारी है, जिसे और गति देने की आवश्यकता है।