बलौदाबाजार जिले में हुई तोड़फोड़ एवं आगजनी की गंभीर घटना के मामले में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दिनांक 10–11 जनवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सह सचिव दिनेश कुमार वर्मा उर्फ मंडल को रायपुर से हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना से संबंधित थाना सिटी कोतवाली में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 378/2024 के तहत गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में दोनों की संलिप्तता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।
जिला पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों की भूमिका की जांच अन्य पंजीबद्ध मामलों में भी की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि वे बलौदाबाजार में हुई आगजनी एवं तोड़फोड़ की अन्य घटनाओं में भी शामिल थे या नहीं।
इस प्रकरण में अब तक कुल 198 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जो मामले की गंभीरता और व्यापकता को दर्शाता है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शेष आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए जांच लगातार जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
-
अजय यादव
पिता – रामकुमार
उम्र – 51 वर्ष
निवासी – धरमनगर, पचपेड़ी नाका, रायपुर, जिला रायपुर -
दिनेश कुमार वर्मा उर्फ मंडल
पिता – चैतराम
उम्र – 51 वर्ष
निवासी – दुबे कॉलोनी, रायपुर, जिला रायपुर
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।