ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के बड़े भाई के दशगात्र में शामिल हुईं विधायक कविता प्राण लहरे, दी श्रद्धांजलि –युधिष्ठिर नायक

BIRENDRA KUMAR SEN

October 15, 2026

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के बड़े भाई के दशगात्र में शामिल हुईं विधायक कविता प्राण लहरे, दी श्रद्धांजलि –युधिष्ठिर नायक

बिलाईगढ़ (युधिष्ठिर नायक): बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक कविता प्राण लहरे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लखेश्वर देवांगन के बड़े भाई के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान विधायक लहरे ने शोकाकुल परिवार और उपस्थित परिजनों व महिलाओं से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। इसके साथ ही उन्होंने वहां पहुंचे सामाजिक बंधुओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से भी भेंट कर शोक संवेदना साझा की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लखेश्वर देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, जान मोहम्मद खान, धनीराम नाग, राम कुमार साहू, संतोष साहू, बृजमोहन चंद्रा, नील कुमार पटेल, सुनील सिंघानिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक बंधु, पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment