अभाविप कसडोल नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित, डॉ. वर्षा मिश्रा बनीं अध्यक्ष और सुधांशु साहू नगर मंत्री

TEJASWI NATH SONI

September 4, 2026

कसडोल, 3 सितंबर 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कसडोल नगर की 2026-27 सत्र के लिए नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी घोषणा कार्यक्रम में जिला संयोजक मलय साहू, जिला विद्यार्थी विस्तारक आशीष यादव एवं विभाग छात्रा प्रमुख फाल्गुनी सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला विद्यार्थी विस्तारक आशीष यादव ने निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर डॉ. वर्षा मिश्रा को नगर अध्यक्ष तथा सुधांशु साहू को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा। इसके साथ ही विभिन्न संगठनात्मक एवं छात्रहित से जुड़े कार्यों के संचालन के लिए अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई।

नवीन कार्यकारिणी

नगर अध्यक्ष: डॉ. वर्षा मिश्रा

नगर मंत्री: सुधांशु साहू

नगर सह मंत्री: गौतम साहू, मयंक साहू, धनेश्वरी लहरी, अमित कैवर्त्य, आरुषी भारती

नगर कार्यालय मंत्री: केसरी नंदन निर्मलकर

नगर SFS संयोजक: तरुण दास मानिकपुरी

नगर SFS सह संयोजक: लतिका साहू

नगर SFD संयोजक: पूजा वर्मा

नगर SFD सह संयोजक: शुभम शुक्ला

नगर RKM संयोजक: राहुल राज सोनवानी

नगर RKM सह संयोजक: निधि सेन

नगर खेलो भारत संयोजक: भूमिका चतुर्वेदी

नगर सोशल मीडिया संयोजक: नवीन साहू

नगर सोशल मीडिया सह संयोजक: हेमा पटेल

नगर विद्यालय प्रमुख: ध्रुव साहू

नगर जनजाति प्रमुख: तेज बरिहा

नगर छात्रावास प्रमुख: सुनील यादव

कार्यकारिणी सदस्य: प्रिया साहू, खुशी कैवर्त्य, चांदनी सोनी, धात्री साहू एवं सावित्री पैकरा।

छात्रहित एवं राष्ट्रहित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान

कार्यकारिणी घोषणा के अवसर पर जिला संयोजक मलय साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अभाविप छात्रहित, राष्ट्रहित एवं समाजहित से जुड़े विषयों को लेकर लगातार कार्य करती रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवीन कार्यकारिणी संगठन की कार्यपद्धति को आगे बढ़ाते हुए कसडोल नगर के विद्यार्थियों के बीच प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

जिला विद्यार्थी विस्तारक आशीष यादव ने संगठनात्मक दायित्व, दायित्वबोध एवं अभाविप की कार्यपद्धति पर चर्चा करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समर्पण, अनुशासन एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कसडोल नगर में संगठन को और मजबूत बनाने तथा विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment