
रिपोर्टर टेकराम कोसले
डभरा। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक इकाई डभरा का निर्वाचन एवं मनोनयन कार्यक्रम आज डभरा स्थित सतनाम भवन में समाज के बुद्धिजीवी साथियों एवं मतदाता सूची में शामिल सदस्यों की सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। खास बात यह रही कि ब्लॉक इकाई के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्वाचन कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी के रूप में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज प्रदेश इकाई युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप सिंघी तथा प्रदेश प्रबंधकारिणी के सदस्य श्यामलाल सितारे उपस्थित रहे। वहीं चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए शक्ति जिला के जिला सचिव कीर्तन लाल टंडन, जिला कोषाध्यक्ष नारायण रात्रे एवं जिला मीडिया प्रभारी अमिलाल घृतलहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
निर्वाचन प्रक्रिया जिला अध्यक्ष रेशम लाल कुर्रे की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर आजाद भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
निर्वाचन के दौरान ब्लॉक इकाई डभरा के विभिन्न पदों पर समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में—
अध्यक्ष — भागीरथी महेश्वरी
उपाध्यक्ष — रुखमणी भारद्वाज
उपाध्यक्ष — नरेन्द्र लहरे
उपाध्यक्ष — प्रेम टंडन
उपाध्यक्ष — कामनी धर्मा
सचिव — मनोहर जोल्हे
सहसचिव — वेदकुमार भास्कर
कोषाध्यक्ष — रूपण धिरहे
मीडिया प्रभारी — महेश टंडन
प्रवक्ता — डॉ. किशन लक्ष्मे
सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर उपस्थित समाजजनों ने खुशी जाहिर करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रबंधकारिणी सदस्यों का भी निर्विरोध चयन
ब्लॉक इकाई की प्रबंधकारिणी में भी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इनमें श्याम बंजारे, युगेश्वर कुमार भारद्वाज, भानुकुमार भास्कर, विक्रम टंडन, ताराचंद खुंटे, निर्मला बघेल, कांशीराम भास्कर, अनिल निराला एवं सहोद्रा भारद्वाज निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपे गए प्रमाण पत्र
निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचित प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान समाज के उपस्थित सदस्यों ने नवगठित ब्लॉक इकाई को समाजहित में सक्रियता से कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने पर जोर दिया। निर्विरोध निर्वाचन को समाज में आपसी समन्वय, भाईचारे और एकता का सकारात्मक संदेश बताया गया।
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिला मीडिया प्रभारी अमिलाल घृतलहरे ने यह जानकारी MASB NEWS के संवाददाता को दी।