ग्राम घोघरा में सेन समाज अरण्ड परिक्षेत्र की वार्षिक बैठक संपन्न, डॉ. शेषनारायण सेन चुने गए नए अध्यक्ष
अरण्ड: आज दिनाँक 27 फरवरी दिन मंगलवार को ग्राम घोघरा में सेन समाज अरण्ड परिक्षेत्र की वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर समाज की प्रगति और भविष्य की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
बैठक का विधिवत आरंभ आराध्य देव श्री सेन जी महाराज एवं श्री बजरंगबली जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा पिछले वर्ष के दौरान किए गए सामाजिक कार्यों और आय-व्यय का पूर्ण विवरण समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से सराहा गया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा
समाज की मजबूती और संगठन को नई दिशा देने के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई जिम्मेदारी पाने वाले पदाधिकारी निम्न हैं:
अध्यक्ष-डॉ. शेषनारायण सेन
उपाध्यक्ष-संतोष सेन
कोषाध्यक्ष-विरेंद्र सेन
सचिव -घनश्याम सेन
सरंक्षक-दौलत सेन
सलाहकार-सूबेलाल सेन
समाजसेवक -लुकेश्वर सेन
इसके साथ ही कार्यकारिणी में पंच देवसिंह, ठाकुर राम, बुंदराम सेन, लखन सेन, और नागेश्वर सेन सहित अन्य सदस्यों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
सामाजिक एकता पर जोर
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. शेषनारायण सेन ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज को संगठित करना और युवाओं की शिक्षा व उत्थान के लिए कार्य करना होगी। बैठक के अंत में उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज हित में समर्पित रहने का संकल्प लिया।