कसडोल पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, 6 लीटर महुआ शराब जब्त
कसडोल, 21 मार्च 2026। जिले में चलाए जा रहे “समाधान सेल” अभियान के तहत कसडोल पुलिस को एक और सफलता मिली है। अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत थाना कसडोल की टीम ने इंदिरा कॉलोनी फोकटपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूर्य प्रकाश बघेल (30 वर्ष) निवासी इंदिरा कॉलोनी फोकटपारा, कसडोल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से ₹600 मूल्य की 6 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।