कसडोल (बलौदाबाजार)।
अदम्य साहस, शौर्य और हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक की 396वीं जयंती के अवसर पर (ABVP) कसडोल नगर इकाई द्वारा गुरुवार शाम एक भव्य मशाल यात्रा का आयोजन किया गया।
यह गौरवशाली यात्रा गायत्री चौक स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। केसरिया ध्वज और जलती मशालों से सजी इस यात्रा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया।

यात्रा के दौरान “जय भवानी-जय शिवाजी” और “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” के गगनभेदी नारों से पूरा नगर क्षेत्र भक्तिमय एवं ऊर्जावान वातावरण में डूब गया। युवाओं ने इस अवसर पर शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बलौदाबाजार जिला संयोजक मलय कुमार साहू उपस्थित रहे। यात्रा के समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन केवल युद्ध कौशल तक सीमित नहीं था, बल्कि वह सुशासन, नारी सम्मान और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं से “राष्ट्र प्रथम” की भावना को आत्मसात कर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अभाविप कसडोल नगर के गौतम साहू, नवीन साहू, मयंक साहू, निखिल साहू, तरुण जायसवाल, हिमांशु कैवर्त्य, सुधांशु साहू, अमित कैवर्त्य, केशरीनंदन निर्मलकर, प्रमोद साहू, ओमराज साहू, राजीव रजक, मनीष नायक, रुद्र यादव, दुर्गेश साहू, समीर खूंटे, आर्यन जांगड़े, समीर घृतलहरे, अजीत नन, भरत ध्रुव, हेमंत चौहान, नागेश दास, डेविड पटेल, हरीश बंजारे सहित नगर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत मिली।