कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने सोनाखान ब्लॉक में मंडल कमेटियों का गठन जारी

SARJU PRASAD SAHU

August 5, 2025

बलौदाबाजार, 5 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे और बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान में संगठन सृजन अभियान के तहत मंडल कमेटियों का गठन किया जा रहा है।

कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने सोनाखान ब्लॉक में मंडल कमेटियों का गठन जारीइस अभियान का नेतृत्व ब्लॉक प्रभारी श्री सिद्धांत मिश्रा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष श्री युधिष्ठिर नायक द्वारा किया जा रहा है। दोनों ही नेता विभिन्न मंडलों में जाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद कर मंडल गठन की प्रक्रिया को समझा रहे हैं और उनकी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।

संगठनगठन प्रक्रिया में विधायक कविता प्राण लहरे, जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, ब्लॉक प्रभारी सिद्धांत मिश्रा एवं ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक की सक्रिय भूमिका रही है।

इस संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत गिधौरी मंडल, टुंडा मंडल, गिरौदपुरी मंडल, सोनाखान मंडल, बया मंडल, थरगांव मंडल एवं बार नवापारा मंडल सहित कुल सात प्रमुख मंडलों में कमेटियों का गठन किया जा रहा है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment