समाधान सेल की सूचना पर कार्रवाई, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

July 24, 2025

थाना राजादेवरी-: दिनांक 24.07.2025 समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी।आरोपी को ग्राम रिकोकला में अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार।आरोपी से ₹5160 कीमत मूल्य का 43 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की शराब किया गया जप्त।किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 24.07.2025 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना राजादेवरी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम रिकोकला में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए 01 आरोपी* को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ₹5160 कीमत मूल्य का 43 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना राजादेवरी में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- मेघलाल साहू उर्फ लाला उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम रिकोकला थाना राजादेवरी

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment