
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
समाज सेवा की भावना के साथ समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा रविवार को राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी स्थित श्री वेंकटेश स्कूल परिसर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, नेत्र परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
परिषद् की प्रदेश सचिव श्रीमती अर्चना दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी परिषद् ने संपूर्ण मानव समाज के हित में यह आयोजन किया, जिसमें अनेक रोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया और ज़रूरतमंदों को दवाइयाँ भी वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन ने किया।
परिषद् के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पं. शैलेन्द्र रिछारिया ने बताया कि इस शिविर में शिशु रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग और नेत्र परीक्षण हेतु कुल 140 मरीज़ों की जाँच की गई। वहीं 14 रक्तदाताओं ने शिविर में पहुँचकर रक्तदान कर समाजसेवा में अपना योगदान दिया।
शिविर में निम्न चिकित्सकों एवं संस्थानों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं:-
हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. केतन शाह
शिशु एवं बाल्य रोग विशेषज्ञ डा. सौमित्र सिंह
होम्योपैथ विशेषज्ञ डा. श्रीमती शोभना तिवारी
फिजियोथेरेपिस्ट डा. खगेश देवांगन
सिटी ब्लड बैंक
श्री साई बाबा नेत्र चिकित्सालय
समापन अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों और चिकित्सा सहयोगियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस सफल आयोजन में पं. संजय शर्मा, श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती अमिता मिश्रा, पं. दीपक शुक्ला, पं. विवेक दुबे, श्रीमती संध्या उपाध्याय, श्रीमती प्रीति तिवारी, पं. श्रीकांत तिवारी, पं. विजय पांडेय, पं. चक्रेश तिवारी, पं. गौरव मिश्रा, पं. गौरव दुबे, पं. रमन दुबे, पं. कार्तिक तिवारी एवं डा. भावेश शुक्ला ‘पराशर’ का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा।
It only works when I’m Wake Island.
one of my hobbies is scuba diving. and when i’m scuba diving this works great.