सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले होटलों, ढाबों, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की गई कार्यवाही।

SARJU PRASAD SAHU

June 22, 2025

सरजू प्रसाद साहू ,जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस दिनांक 22.06.2025 होटल, ढाबा, ठेला आदि में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों, अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने एवं सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई छापामार कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 21.06.2025 को विशेष अभियान चलाकर शराब पीने, बैठने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले तथा।

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.06.2025 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले तथा सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने वाले कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment