पूर्व माध्यमिक विद्यालय शुकुलपुर में समर कैंप का आयोजन , बच्चों को दिया गया विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण।

SARJU PRASAD SAHU

May 29, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

विकास छपिया के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय शुकुलपुर मे चल रहें समर कैंप कें पहले और चौथे दिन बच्चों को योगा,बैडमिंटन खेलकूद,चित्रकला,कहानी लेखन, हॉकी, फुटबॉल ,खो खो, अभिनय और कंप्यूटर जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया और सभी छात्र छात्राओं से पेपर कटिंग भी कराया गया बच्चों को विकास व समूह कार्य के बारे में जानकारी दी गई । विद्यार्थियों ने समर कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैंप की संचालक मोनिका सिंह, पवन कुमार ने बताया कि “बच्चों की सुरक्षा और जीवन और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं । प्रशिक्षण शिविर समर कैंप द्वारा मिले प्रशिक्षण से बच्चों को नई नई चीजें सीखने और सामाजिक स्तर की जानकारी भी मिल रही है ।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment