डीजल की अफरा-तफरी; डीजल तस्करी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा, हजारों रुपए का डीजल जब्त

MOTI LAL

May 1, 2025

                                      MASB NEWS

                                       गोपेश्वर साहू 

                          जिला ब्यूरो चीफ सारंगढ़ -बिलाईगढ़

 

डीजल की अफरा-तफरी; डीजल तस्करी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा, हजारों रुपए का डीजल जब्त

रायगढ़ । छाल पुलिस ने बुधवार रात्रि संगठित रूप से डीजल की अवैध तस्करी में जुटे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा है। मौके से 190 लीटर डीजल जब्त किया गया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 17,860 रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 287, 112 बीएनएस के साथ-साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात टीआई मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हाटी से धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर ढोडीखार के पास कुछ लोग संगठित होकर ज्वलनशील पदार्थ डीजल का अवैध भंडारण और वितरण कर रहे हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां तीन व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में मिले। पूछताछ में उनकी (1) राजेश साव पिता कृष्ण साव उम्र 32 वर्ष साकिन सिथरा थाना धरमजयगढ जिला रायगढ (छ0ग0) (2) सोनु कुमार यादव पिता मिश्री प्रसाद यादव उम्र 23 वर्ष साकिन मगही थाना लक्ष्मीपुर जिला जमोई (बिहार) हा0मु0 हाटी थाना छाल जिला रायगढ(छ0ग0) (3) विजय कुमार साव पिता कृष्ण साव उम्र 19 वर्ष साकिन तेतरहाट थाना तेतरहाट जिला लखीसराय (बिहार) हा0मु0 हाटी थाना छाल जिला रायगढ(छ0ग0) के रूप में हुई। तीनों के पास से 50, 20 और 10-10 लीटर की प्लास्टिक जरिकेनों में कुल 190 लीटर डीजल बरामद किया गया, जिसके संबंध में उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment