युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग और एप हैकिंग के आरोप, अक्षत तिवारी ने कांग्रेस को घेरा,

BHUPENDRA SINHA

November 19, 2026

खुद की पार्टी के चुनाव पर उठ रहे सवाल, फिर भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाकर आंदोलन करना कितना उचित : अक्षत तिवारी,

छुरा /गरियाबंद:- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अंतर्गत युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ का संगठनात्मक चुनाव सितंबर माह के अंत तक संपन्न हुआ। इस चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं, लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद अब फर्जी वोटिंग, वोटिंग एप हैक होने और बाहरी हस्तक्षेप जैसे गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के ही पूर्व मंत्रियों द्वारा वोटिंग एप की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस पूरे मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता अक्षत तिवारी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्रीय पार्टी के अपने ही संगठनात्मक चुनाव में फर्जी मतदान और वोटिंग एप हैक होने जैसे आरोप पार्टी के नेताओं द्वारा लगाए जा रहे हैं, वही कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ वोट चोरी का आरोप लगाकर लोकतंत्र बचाने की बात करती है और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करती है। कांग्रेस को पहले अपने संगठन के भीतर पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की जरूरत है।

अक्षत तिवारी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब यह एहसास होने लगा है कि जनता के बीच उसका विश्वास लगातार कमजोर हो रहा है। भाजपा के बढ़ते जनाधार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को राजनीतिक रूप से चुनौती देना कांग्रेस के लिए कठिन होता जा रहा है। ऐसे में वोट चोरी जैसे मुद्दों को आधार बनाकर राजनीतिक नैरेटिव खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जनाधार में कमी आने के बाद सोशल मिडिया मे हमेसा प्रचारित होते रहता हैँ कि कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग के पैसों के माध्यम से आंदोलन खड़ा कर जनता को भ्रमित करने और देश में अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश की। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के चलते ऐसे कथित मंसूबे सफल नहीं हो पाए।

अक्षत तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की बात करने वाली कांग्रेस को सबसे पहले अपने संगठनात्मक चुनावों में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए। दूसरों पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने भीतर उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment