सुप्रसिद्ध कथा वाचिका अनुरागिनी ममता शर्मा को बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे ने भेजी दीपावली की शुभकामनाएं और मिठाई – युधिष्टिर नायक

BIRENDRA KUMAR SEN

November 8, 2026

सुप्रसिद्ध कथा वाचिका अनुरागिनी ममता शर्मा को बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे ने भेजी दीपावली की शुभकामनाएं और मिठाई – युधिष्टिर नायक 

बिलाईगढ़/सोनाखान: दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक कविता प्राण लहरे ने क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस शुभ अवसर पर उन्होंने वनांचल क्षेत्र की बेटी, प्रखर वक्ता एवं श्रीधाम वृंदावन से पधारे विदुषी कथा वाचिका अनुरागिनी ममता शर्मा जी को दीपावली की बधाई प्रेषित करते हुए सप्रेम मिठाई भिजवाई।

सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के माध्यम से यह सौजन्य भेंट कथा वाचिका तक पहुंचाई गई। इसके साथ ही विधायक कविता प्राण लहरे ने चांदन की पावन धरा पर आयोजित प्रभु की पुनीत संगीतमयी कथा में व्यस्तता एवं अपरिहार्य कारणों से स्वयं उपस्थित न हो पाने पर खेद भी व्यक्त किया।

ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने कथा स्थल पर पहुंचकर विदुषी ममता शर्मा जी से भेंट की, उन्हें विधायक की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं व मिष्ठान भेंट किया और विधायक का संदेश साझा किया। ममता शर्मा जी ने विधायक के इस आत्मीय भाव व सम्मान के लिए आभार प्रकट करते हुए क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि के लिए आशीर्वाद दिया।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment