छत्तीसगढ़ी भाषा, कला, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण-संवर्धन का लिया संकल्प, गांव-गांव तक संगठन विस्तार पर हुई चर्चा,
छुरा /गरियाबंद:- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर 1 नवंबर 2026, रविवार को कोसमबुड़ा महादेव घाट, छुरा में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती, पूजा-अर्चना और राजगीत के सामूहिक गायन के साथ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नारी शक्ति की प्रतिनिधि बहन दुर्गा निषाद के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उपस्थित समाजजनों ने तिलक लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद लिया। अंत में नारियल प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इसके पश्चात छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की बैठक आयोजित हुई, जिसमें खंड अध्यक्ष श्री चोखेलाल साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी श्री पुष्पराज साहू सहित सेनानी भाई-बहन शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ी भाषा, कला, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन, संगठन की मजबूती तथा सेनानियों की संख्या बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही गांव-गांव तक छत्तीसगढ़ महतारी के विचारों और छत्तीसगढ़िया संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक समाजजनों को संगठन से जोड़ने पर सामूहिक सहमति बनी।
कार्यक्रम में नारी शक्ति के रूप में बहन दुर्गा निषाद सहित पुष्पराज साहू, चोखेलाल साहू, जनकराम नेताम, भुनेश्वर भोई, बजरंग नायक, विजय मरकाम, गेश्वर कुमार नेताम, उमेश्वर कुमार, हेमंत नेताम, कलाराम नेताम, तेजकुमार मरकाम, सेवक सेन, डिगेश राम, शेखर पटेल एवं महेश्वर सहित बड़ी संख्या में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के लोग उपस्थित रहे।


