दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जगह-जगह नजर आए बैनर ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा रामलीला मैदान-युधिष्ठिर नायक 

SARJU PRASAAD SAHU

November 1, 2026

‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा रामलीला मैदान, बिलाईगढ़-सोनाखान से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ महा रैली में देशभर से कांग्रेस के नेता, जनप्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की गई। इस दौरान दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बैनर भी आकर्षण का केंद्र रहे।

महारैली में छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक कविता प्राण लहरे, विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लंकेश्वर देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवा के अध्यक्ष भीषम प्रसाद साहू सहित राजा अग्रवाल, चंद्रशेखर भट्ट, नल कुमार पटेल, भवानी श्रीवास, छत्रसाल साहू, राजकुमार जांगड़े, ताराचंद देवांगन, अप्पू नारंग, इंदु भूषण पदवार, कमलेश कुर्रे, रेशम लाल अजय, राहुल साहू, दिलीप अनंत एवं उत्तरा साहू समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, आमजन, महिलाएं एवं युवाओं की भागीदारी रही।

रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे लगाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के मताधिकार की रक्षा का संकल्प दोहराया। छत्तीसगढ़ से पहुंचे कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम में प्रदेश की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment